फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PRPC conducted a vigilance awareness campaign.

Panipat News: पीआरपीसी ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

Fri, 09 Oct 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
PRPC conducted a vigilance awareness campaign.
मतलौडा। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर आधारित है।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत गांजबड़, कचरौली और महमदपुर गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) गौतम प्रिया ने ग्रामीणों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश का प्रत्येक नागरिक नैतिक आचरण अपनाकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने के प्रति जागरूक किया और विश्वास जताया कि सतर्कता की ओर बढ़ाया गया हर एक कदम देश की समृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed