{"_id":"6aae4fddf848fc0a4e002dc9","slug":"video-pearl-millet-crop-damaged-due-to-scanty-rainfall-in-narnaul-farmers-demand-compensation-of-rs15000-per-acre-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में कम बारिश से बाजरे की फसल खराब, किसानों ने मांगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में कम बारिश से बाजरे की फसल खराब, किसानों ने मांगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा
क्षेत्र में इस बार कम बारिश के कारण बाजरे की फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचने का दावा करते हुए नहरी पानी किसान संघर्ष समिति ने सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर इस्लामपुरा ने कहा कि बारिश की कमी के कारण बाजरे की फसल की बढ़वार और पैदावार प्रभावित हुई है। क्षेत्र के कई गांवों में फसल खराब होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द राहत देनी चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग की कि नांगल चौधरी क्षेत्र में बाजरे की फसल का विशेष सर्वे करवाया जाए। सर्वे के माध्यम से फसल में हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
महावीर इस्लामपुरा ने कहा कि किसानों ने फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद में मेहनत और खर्च किया था, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने सरकार से जल्द गिरदावरी करवाकर पात्र किसानों को मुआवजा जारी करने की मांग की, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से कुछ राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।