{"_id":"691c39f80255b590b60c935c","slug":"video-one-day-special-training-session-on-stress-management-organized-2025-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: एक दिवसीय तनाव प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: एक दिवसीय तनाव प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विद्यालय मुखियाओं के लिए मंगलवार को एक दिवसीय तनाव प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन डाॅ. सूर्यकांत यादव मनोविज्ञान एवं शिक्षा के विशेषज्ञ ने किया। डॉ. सूर्यकांत यादव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में बढ़ते कार्यभार, प्रशासनिक दबाव और बदलते शैक्षिक परिवेश के बीच नेतृत्वकर्ताओं को तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों से सशक्त बनाना था।
डाॅ. यादव ने स्कूल मुखिया व समन्वयकों को बताया कि तनाव केवल मानसिक स्थिति नहीं, बल्कि संपूर्ण कार्यक्षमता को प्रभावित करने वाला कारक है। उन्होंने माइंडफुलनेस, समय प्रबंधन, सकारात्मक संवाद, निर्णय क्षमता, भावनात्मक संतुलन और टीम लीडरशिप जैसे विषयों पर सरल और व्यावहारिक तरीके प्रस्तुत किए। सत्र में सहभागी लीडर्स ने समूह गतिविधियों, केस स्टडी और रोल-प्ले के माध्यम से अनुभव साझा किए और तनाव कम करने की तकनीकों का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके दैनिक विद्यालय संचालन, स्टाफ प्रबंधन और विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नेतृत्व कौशल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।