{"_id":"689db03298bd4628110c0b2f","slug":"video-nhm-employees-raised-slogans-in-narnaul-hospital-after-not-receiving-salary-for-four-months-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं मिलने पर अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं मिलने पर अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने की नारेबाजी
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारी चौथे दिन भी दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया। नारनौल के नागरिक अस्पताल कैंपस में एकत्रित होकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 नवंबर 2021 को एनएचएम कर्मचारियों को कोरोना कॉल में की गई सेवा के एवज में सातवां वेतन देने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। परंतु 3 वर्ष 9 माह बीत जाने पर अब तक सातवां वेतन लागू नही किया गया है। अब कर्मचारियों का चार माह का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारी अशोक जांगड़ा ने बताया कि भाजपा सरकार के शासन कॉल में ही एनएचएम कर्मचारियों पर वित्त विभाग, श्रम विभाग द्वारा स्वीकृति उपरांत सेवा नियम लागू किये गये थे। परंतु आज वही वित्त विभाग केंद्रीय परियोजना के कर्मचारी बताकर सेवा नियम फ्रीज करने की बात कर रहा है। यह इतिहास में शायद ही सुनने को मिलेगा कि जिस सरकार द्वारा आमजन को कोई लाभ दिया गया हो, उसी लाभ को उसी सरकार के शासनकाल में ही अधिकारी छिनने पर उतारू हो। आज प्रदेश के प्रत्येक एनएचएम कर्मचारी में सरकार के इस कदम के प्रति भारी रोष है। संघ के जिला मंत्री विनोद राव ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग बिना कोई विलंब किये पूर्ण करें तथा रुके हुए वेतन को तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश समिति के निर्णय अनुसार मांगो को लेकर सांकेतिक आंदोलन के तौर पर 11 से 14 अगस्त तक प्रतिदिन 2-2 घंटे कार्य का बहिष्कार किया गया है। यदि सरकार द्वारा मांगो के प्रति कोई ठोस कदम नही उठाया जाता है तो संघ की प्रदेश समिति जल्दी ही चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आंदोलन की आगामी गतिविधि घोषित कर दी जाएगी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव हरकेश, लोकेश शर्मा, सन्जू, अशोक जांगड़, ज्योत्सना, मीना देवी, हेमलता, नीतू, प्रेम प्रकाश, गौरव कक्कड़, डॉ. दीपक कौशिक, ओमबीर, हेमंत यादव, मीरा यादव, जितेन्द्र कुमार, बिंदू यादव, डाॅ. नितेश सिंघल, सुनीता यादव, रिंकू कुमारी, श्वेता शर्मा, टीका बहादूर, हेमंत गर्ग, प्रेम प्रकाश, जितेंद्र यादव, दिनेश कुमार, राजेंद्र पाल सिंह, उद्यम सिंह, कैलाश देवी, प्रवीण कुमारी इत्यादि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।