{"_id":"6aad41c771cf46e0c70b5e2f","slug":"video-narnaul-deepotsav-at-the-logistics-hub-and-medical-college-in-nangal-chaudhary-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब और मेडिकल कॉलेज पर दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नांगल चौधरी में लॉजिस्टिक हब और मेडिकल कॉलेज पर दीपोत्सव
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नांगल चौधरी में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन लॉजिस्टिक हब और मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर केंद्रित था, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लॉजिस्टिक हब देश की उन 50 महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जिसकी सीधी निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुए इस उत्सव में पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि थे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर, क्षेत्रीय परिवार परिवहन अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग रात आठ बजे कार्यक्रम में पहुंचे।
डॉक्टर अभय सिंह यादव ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बाधाओं के बावजूद आगे बढ़ रही है और क्षेत्र के विकास को नया आयाम देगी। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने लॉजिस्टिक हब क्षेत्र में एक साल में उद्योग लगवाने का आश्वासन दिया है। डॉक्टर यादव ने कहा कि यदि एक भी उद्योग स्थापित होता है, तो यहां अनेक उद्योगों का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि औद्योगीकरण के लिए कम कीमत की जमीन, श्रम, पानी, बिजली और अच्छी कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। डॉक्टर यादव ने लोगों से क्षेत्र के विकास में सहयोग देने और परियोजनाओं को राजनीतिक अड़ंगे का शिकार न बनने देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।