{"_id":"683b1ba9bc8d1c77b709b407","slug":"video-mock-drill-in-kanina-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: कनीना में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन, मौके पर मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: कनीना में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन, मौके पर मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी
एसडीएम कार्यालय कनीना में मॉक ड्रिल के तहत आपातकालीन हालात से निपटने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाने तथा एंबुलेंस द्वारा मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का भी अभ्यास किया गया वहीं चिकित्सकों की टीम द्वारा तुरंत घायल को उपचार देने का भी अभ्यास किया गया । एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि यह मॉक ड्रिल बढ़ते सुरक्षा खतरे और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता उपरांत खतरों को देखते हुए यह अभ्यास किया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है यह एक अभ्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। इस मौके पर डीएसपी कनीना दिनेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।