{"_id":"6a889045eaa193cb4d087b64","slug":"fraud-committed-under-the-guise-of-a-work-from-home-offer-accused-vikram-arrested-in-jodhpur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144162-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर की ठगी, जोधपुर से विक्रम पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर की ठगी, जोधपुर से विक्रम पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
नारनौल। साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के मामले में राजस्थान के जोधपुर निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक व्यक्ति से 7,13,524 रुपये ठगने का आरोप है।
शिकायतकर्ता आनंद ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2024 में उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई का ऑफर मिला था। ठगों ने शुरुआत में 1000 रुपये निवेश करने पर 1300 रुपये वापस किए। इससे उसे भरोसा हो गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।
ग्रुप में अलग-अलग ऑनलाइन टास्क पूरे करने और ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। भरोसा बढ़ने के साथ शिकायतकर्ता से बार-बार पैसे जमा करवाए गए। इस तरह उससे कुल 7,13,524 रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना नारनौल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी विक्रम को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन टास्क या वर्क फ्रॉम होम के नाम पर असामान्य मुनाफे के लालच में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।