{"_id":"692aaa6fa640dfbbfa01f47a","slug":"video-man-killed-in-mahendragarh-scorpio-collision-family-alleges-grudge-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ मेंं स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया रंजिश निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ मेंं स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया रंजिश निकालने का आरोप
कनीना क्षेत्र के गांव नौताना में दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश के चलते स्कॉर्पियो से टक्कर मारने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि बेटे से रंजिश निकालने के लिए उसके बुजुर्ग पिता को टक्कर मार दी। हादसे में नौताना निवासी 62 वर्षीय सूबे सिंह की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। मृतक के भाई श्योचंद ने पुलिस को शिकायत देकर एक नामजद व चार अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए बयान में श्योचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले सूबे सिंह के बेटे हैप्पी का गांव के ही युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को वह दोनों पक्षों का समझौता कराने के लिए युवकों से मिलने गए थे। इस दौरान सुलह नहीं हो पाई और युवकों ने हैप्पी और उसके दो चचेरे भाईयों के साथ मारपीट की।
बाद में जब वे प्लॉट से घर जाने लगे तो श्योचंद और अन्य लोग सड़क से नीचे उतर गए जबकि सूबे सिंह रोड से नीचे उतरने लगा तो सामने से एक स्कॉर्पियो आई और सूबे को टक्कर मार दी।
छाती में चोट लगने के कारण सूबे सिंह नीचे गिर गए। इसके बाद वे घायल अवस्था में सूबे को कनीना उप नागरिक अस्पताल में लेकर आए और यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अब परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।