{"_id":"6aafa54ba73245787a07b3b3","slug":"video-jat-sabha-in-narnaul-bans-three-social-rituals-including-the-post-death-feast-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जाट सभा ने मृत्यु भोज समेत तीन सामाजिक रस्मों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में जाट सभा ने मृत्यु भोज समेत तीन सामाजिक रस्मों पर लगाई रोक
नांगल चौधरी की जाट सभा ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए मृत्यु भोज समेत तीन सामाजिक रस्मों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। जाट सभा प्रधान कुलदीप जेलदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत मंथन के बाद यह फैसला लिया गया। फसल कटाई का सीजन होने के बावजूद बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत दिवंगत पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी चौधरी मालाराम सहित समाज के अन्य दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद बार एसोसिएशन नारनौल के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट विजय पाल का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब मृत्यु भोज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्वामणी या किसी अन्य माध्यम से भी मृत्यु भोज आयोजित करने को मान्यता नहीं दी जाएगी। इसके अलावा विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर गांव की लड़कियों की ओर से बांटे जाने वाले बर्तनों के लेन-देन पर भी रोक रहेगी। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद रिश्तेदारों को टीके के रूप में राशि देने की परंपरा पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया।
26 सितंबर से गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
सभा ने स्पष्ट किया कि फैसलों को केवल बैठक तक सीमित नहीं रखा जाएगा। 26 सितंबर से कमेटी और समाज के गणमान्य लोग गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे बुढ़वाल से होगी। इसके बाद 12 बजे बनिहारी, दोपहर दो बजे कालबा और शाम चार बजे नोलाईजा में कार्यक्रम होंगे। बैठक में सतपाल दहिया, रामनिवास सरपंच, वीरेंद्र, हजारीलाल लंबौरा, सतवीर बडेसरा, सूबेदार जगराम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।