{"_id":"68b8057a24ddc748cb067ec8","slug":"video-dc-captain-manoj-kumar-did-a-surprise-inspection-of-the-deo-office-in-narnaul-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को सेक्टर-एक में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय में सघन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी कार्यालयों का निरीक्षण करते रहेंगे।
डीसी ने सबसे पहले कार्यालय में कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इसके बाद उन्होंने सभी ब्रांच में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने कार्यालय में सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को तुरंत प्रभाव से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह शिक्षा का मंदिर हैं। ऐसे में यहां उच्च स्तर की सफाई होनी चाहिए। पेड़ों की टहनियों को भी सही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय में रखी फोलिक एसिड टैबलेट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर ये टेबलेट स्कूलों में भेजी जा रही हैं। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।