Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Weather changes in Kurukshetra; since early morning, there has been a mix of heavy rain and light drizzle in different areas.
{"_id":"6aab703b4b93fa2c9001274b","slug":"video-weather-changes-in-kurukshetra-since-early-morning-there-has-been-a-mix-of-heavy-rain-and-light-drizzle-in-different-areas-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, अल सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, अल सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी
जिले में आज अल सुबह से ही मौसम बदला हुआ है जिसके चलते कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी हो रही है। मौसम के बदलने से गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक है।
बदले मौसम में किसने की चिंता भी बढ़ा दी है। अनाज मंडियों में पहले से ही अधिक नमी के चलते धान खरीद में आ रही परेशानी और बढ़ गई है। मंडियों में आई धन बूंदाबांदी के बीच भीगी है तो वही धान कटाई का कार्य भी प्रभावित हो सकता है। पिछले तीन दिन से धान कटाई तेज होने लगी थी। हालांकि फिलहाल 15009 किस्म की धान कटाई हो रही है तो वही मोटे किसम के धान की भी फसल काटने को तैयार हैं। जिला के शाहाबाद अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों से मोटे किस्म की धान की आवक भी शुरू हो चुकी है।
अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई जा रही है जिससे किसने की चिंता और भी गहरी हो सकती है। उधर किसान धान खरीद जल शुरू करने की मांग कर चुके हैं। यहां तक की गत दिवस शाहाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार को 20 सितंबर तक धान खरीद शुरू करने का अल्टीमेट में दिया है। अगर धान खरीद शुरू नहीं हुई तो किस 22 सितंबर को नेशनल हाईवे 44 जाम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।