Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Shanishchari Amavasya during the Shraddh period; devotees took a holy dip in the sacred Brahma Sarovar and performed Pind Daan, praying for the peace of their ancestors' souls.
{"_id":"6ac9df3131729f5f360ef1d8","slug":"video-shanishchari-amavasya-during-the-shraddh-period-devotees-took-a-holy-dip-in-the-sacred-brahma-sarovar-and-performed-pind-daan-praying-for-the-peace-of-their-ancestors-souls-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्राद्ध पक्ष की शनिचरी अमावस्या; श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में किया स्नान, पिंडदान कर पितरों की आत्मशांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्ध पक्ष की शनिचरी अमावस्या; श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में किया स्नान, पिंडदान कर पितरों की आत्मशांति के लिए की प्रार्थना
श्राद्ध पक्ष की शनिचरी अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। तड़के से ही सरोवर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पिंडदान कर पितरों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य भी किया। दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा।
शनिचरी अमावस्या के चलते ब्रह्मसरोवर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान किए और पितरों के निमित्त तर्पण व पिंडदान किया। मान्यता के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त किए जाने वाले धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होता है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर पहुंचे।
धान के ढेरों से श्रद्धालु परेशान
एक ओर ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सरोवर के बाहर चारों ओर जगह-जगह लगे धान के ढेरों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। धान के ढेरों के चलते श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें आईं। धार्मिक अवसर पर उमड़ी भीड़ के बीच इस अव्यवस्था ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। न वाहनों की पार्किंग की जगह मिल पाई न ही शौचालयों की सुविधा ही समुचित रूप से मिली। इससे श्रद्वालुओं में कड़ा रोष भी दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।