फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   So far, 12 cases of dengue and 28 cases of swine flu have been found in the district, health department is alert.

Kurukshetra News: जिले में अब तक डेंगू के 12 और स्वाइन फ्लू के 28 मामले मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
So far, 12 cases of dengue and 28 cases of swine flu have been found in the district, health department is alert.
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। इस सीजन में अब तक डेंगू के 12 और स्वाइन फ्लू के 28 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और सभी 12 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, स्वाइन फ्लू के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 26 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मलेरिया का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने कहा कि डेंगू की जांच के लिए अब तक 1639 नमूने लिए गए हैं, जिनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मलेरिया की स्थिति पर नजर रखने के लिए विभाग ने 63,261 ब्लड स्लाइड और 4304 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किए, लेकिन किसी भी जांच में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्र में घरों और पानी के कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 5652 घरों में से 13 में मच्छरों का लार्वा मिला। वहीं, 13,550 पानी के कंटेनरों की जांच में 16 में लार्वा पाया गया। विभाग ने इस संबंध में चार नोटिस भी जारी किए साथ ही डेंगू के 13 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी जरूरी : डॉ. प्रदीप
जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूलर, गमलों, टंकियों और अन्य पानी के बर्तनों की नियमित सफाई करें, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। बुखार होने पर जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह लें। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर भी लापरवाही न बरतें और समय पर उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed