{"_id":"6880a51d2c90a45f72078a8e","slug":"video-gaurav-gautam-in-kurukshetra-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: युवा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प करें पूरा: गौरव गौतम खेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: युवा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प करें पूरा: गौरव गौतम खेल मंत्री
पूरे देश के युवा अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन और शिद्दत से कार्य करते हुए भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करें। आजादी के 100 वर्ष मनाने के मौके पर हमारा देश पूरी तरह से विकसित होगा इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ही है। ऐसे में हर युवा को अपना अपना योगदान देना होगा।
यह आह्वान प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री गौरव गौतम ने किया। वे आज बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के तौर पर 24 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों से आए युवा हरियाणा प्रदेश की खेल नीति एवं युवा कार्यक्रम नीति से जरूर रूबरू हो क्योंकि देश को विकसित बनाने में इनका ही अहम योगदान रहने वाला है। खेल मंत्री ने कहा कि खेलों से ही देश को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन मिल पाएगा और इसके लिए हर युवा को खेलों से जुड़ना चाहिए। हरियाणा खेलों का हब बन चुका है और किसी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा के सबसे ज्यादा मैडल होते हैं जिसके चलते विभिन्न प्रदेशों के युवाओं को हरियाणा के युवाओं से खेलों के बारे में जरूर संवाद करना चाहिए।
गौरव गौतम ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती ऐतिहासिक धरती है और इसी से ही गीता का अमर संदेश पूरी मानवता के लिए भगवान श्री कृष्ण ने हजारों वर्ष पहले दिया था। विभिन्न प्रदेशों से आए युवाओं को इस धारा की महत्ता को जरूर समझे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।