{"_id":"68ecbbe80da6f922ad00cdce","slug":"video-congress-protest-in-adgp-y-puran-kumar-suicide-case-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या प्रकरण में सड़कों पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या प्रकरण में सड़कों पर उतरी कांग्रेस
एडीजीपी एवं वरिष्ठ आईपीएस वाई पूर्ण कुमार आत्महत्या प्रकरण को लेकर आज जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जमकर रोष प्रदर्शन किया।
पार्टी जिला अध्यक्ष मेवा सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां से रोष जुलूस निकालते हैं अंबेडकर चौक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की तो वही, आत्महत्या करने वाले एडीजीपी को न्याय दिलाने की भी मांग की। इस दौरान थानेश्वर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जिसका परिणाम है कि एडीजीपी आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी पीड़ित परिवार के पास गए और उन्होंने न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है जिसके चलते ही एडीजीपी के शव का न पोस्टमार्टम हो पाया है और न ही अंतिम संस्कार। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी। नायब सैनी मजबूत नहीं बल्कि मजबूर मुख्यमंत्री है।
वही शाहाबाद के विधायक रामकरण काला वह जिला अध्यक्ष मेवा सिंह नेवी कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय दिलाए और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।