{"_id":"68d41ab67bc4db740a090ee5","slug":"video-brahma-sarovar-complex-is-surrounded-by-paddy-increasing-difficulties-for-tourists-and-devotees-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान से अटने लगा ब्रह्मसरोवर परिसर, बढ़ी पर्यटक व श्रद्धालुओ की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान से अटने लगा ब्रह्मसरोवर परिसर, बढ़ी पर्यटक व श्रद्धालुओ की मुश्किलें
भले ही अनाजमंडियां अभी लबालब नहीं हुई लेकिन धान का सीजन शुरू होते ही पवित्र ब्रह्मसरोवर ने अनाजमंडी का रूप ले लिया है। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट के आसपास से लेकर चारों ओर पार्किंग धान से अटने लगी है। यहीं नहीं मेला ग्राउंड, 18 मंजिला मंदिर के आसपास भी मंडियां सज गई है। इससे ब्रह्मसरोवर पर आने वाले हजारों श्रद्वालुओं व पर्यटकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
ब्रह्मसरोवर पर हर रोज करीब पांच हजार श्रद्वालु व पर्यटक पहुंचते हैं तो वहीं सुबह व शाम के समय शहर के हजारों लोग सैर करने पहुंचते हैं लेकिन यहां हर साल की तरह इस बार भी चारों ओर धान की ढेरियां लग चुकी है। यहां तक कि कईं जगहों पर सड़कों पर ही धान को सुखाया जा रहा है। ऐसे में न केवल यहां दिन भर धान सफाई के चलते धूल के गुब्बार उठते हैं बल्कि लोडिड ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी दिन-रात चलने लगे हैं। इससे आम श्रद्वालु व पर्यटकों की ही परेशानी नहीं बढ़ी है बल्कि बुजुर्ग व मरीजों के लिए भी इससे संकट खड़ा होने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।