{"_id":"699adb08a2400732ba087c87","slug":"video-bhakiyu-protest-kurukshetra-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: भाकियू ने बैठक कर जलाई भारत-अमेरिका डील की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: भाकियू ने बैठक कर जलाई भारत-अमेरिका डील की प्रतियां
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने 23 मार्च को पिपली में होने वाली किसान-मजदूर जनक्रांति रैली की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद भाकियू ने धर्मशाला से लेकर बिरला मंदिर चौक तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और भारत-अमेरिका-भारत ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज करवाया।
इस दौरान पदाधिकारी की ड्यूटियां भी लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि बीते दिनों जो अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता ट्रेड डील उन्हें ट्रेड डील के बारे में समझाया। वह गांव-गांव जाकर किसानों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण देने के लिए अव्हान किया। चढ़ूनी ने कहा कि पीपली ने होने वाली रैली में हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होंगे और विशेष रूप से इस ट्रेंड डील को रद्द करवाने की भी मांग रखी जाएगी। 27 फरवरी को देश के सभी जिलों में मोदी और ट्रंप के पुतले फुके जाएंगे व 5 मार्च से प्रचार रथ शुरू किया जाएगा, जो सभी जिले और तहसील पर पहुंचेगी। 10 मार्च से ट्रैक्टर मार्च निकल जाएंगे और सभी जिले में गांव स्तर पर ट्रैक्टरों से जाकर 23 मार्च की रैली का न्योता दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैसे सभी किसान एकजुट है लेकिन सब की विचारधारा अलग है और जब तक किसान पीटते नहीं तब तक एक नहीं होते। वहीं चढ़ूनी गुट कल किसान संगठनों के द्वारा सीएम आवास के घेराव से दूर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।