फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vinod stabbed to death on Moonak Road in Karnal his body was found near power station close to Barauta village

करनाल: मूनक रोड पर चाकू से गोदकर विनोद की हत्या. बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक मिला शव

Sun, 11 Oct 2026 12:54 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 11 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

मधुबन थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में हत्या की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Vinod stabbed to death on Moonak Road in Karnal his body was found near power station close to Barauta village
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

मूनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के नजदीक शनिवार रात करीब 11 बजे विनोद का शव मिला। मृतक गांव बृचपुर का रहने वाला था।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर गर्दन, पेट, कमर समेत अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर उसकी बाइक मिली, जबकि मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। मधुबन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया।

विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई संजय शर्मा के अनुसार, विनोद करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार रात वह बाइक पर करनाल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर बाइक मिल गई, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। परिवार को फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




संजय शर्मा ने बताया कि विनोद के शरीर पर चाकू से चार से पांच वार किए गए थे। गर्दन, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। विनोद 43 वर्ष का था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में हत्या की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।


इस मामले में पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन जुटे हुए हैं काफी अच्छी संख्या में और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं हालांकि किसी भी तरह का विरोध नहीं किया गया है कहा गया है पोस्टमार्टम के बाद सब उठा लिया जाएगा और करवाई चाहिए लेकिन इसके साथ ही मौके पर असन्ध विधायक योगेंद्र राणा भी पहुंचे हैं और योगेंद्र राणा ने डीएसपी मनोज कुमार से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा है वहीं लोगों को परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed