Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Urban Development Authority employees on strike in Karnal, protest against non-payment of salary
{"_id":"67ee5876a0ba7111180b2c5a","slug":"video-urban-development-authority-employees-on-strike-in-karnal-protest-against-non-payment-of-salary-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर विरोध
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के सभी कर्मचारी वेतन और ईपीएफ-ईएसआई की गड़बड़ियों के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम ने बताया कि ठेकेदार कुनाल मदान के अधीन काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है, जबकि मार्च का महीना भी समाप्ति पर है।
संगठन का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का ईपीएफ (भविष्य निधि) और ईएसआई (स्वास्थ्य बीमा) का पूरा पैसा जमा नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें संबंधित अधिकारियों को दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
कर्मचारियों ने 23 अप्रैल 2024 को उपायुक्त करनाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी। उपायुक्त ने तत्काल संपदा अधिकारी को निर्देश देकर जांच के आदेश दिए और यह मामला अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा गया। लेकिन जांच के दौरान ठेकेदार खुद उपस्थित नहीं हुआ और सुपरवाइजर को झूठे ईपीएफ चालान देकर भेज दिया।
कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार लगातार उनका शोषण कर रहा है और हर महीने हड़ताल करने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।