Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In the Karnal 56 kg weight category, Manindra secured first place, Rohit second, and Raghav third.
{"_id":"6a8b09409cabe8ae780bd01b","slug":"video-in-the-karnal-56-kg-weight-category-manindra-secured-first-place-rohit-second-and-raghav-third-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल 56 किलो भार वर्ग में मनींद्र प्रथम, रोहित द्वितीय और राघव रहे तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल 56 किलो भार वर्ग में मनींद्र प्रथम, रोहित द्वितीय और राघव रहे तृतीय
करनाल। डीएवी राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में किया गया। जिसमें अलग-अलग जिले के डीएवी स्कूल से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के अंडर 14 ,17 और 19 के मुकाबलों को आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 17 के 56 किलो भार वर्ग में मनींद्र प्रथम, रोहित द्वितीय और राघव रहे तृतीय । ऐसे ही 60 किलो भार वर्ग में साहिल प्रथम और हर्ष द्वितीय रहे और 65 किलो भार वर्ग में संगम प्रथम और अरमान द्वितीय रहे। पीटीआई पवन ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रशासन के लिए इस स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना गर्व का विषय है। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए अनुभवी खेल अधिकारियों, निर्णायकों रेफरी और तकनीकी टीम को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है, बल्कि उन्हें अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीक को परखने का एक बड़ा मंच भी मिलता है।
अन्य वर्ग के परिणाम
अंडर 17 की 79 किलो भार वर्ग में यश प्रथम, युवराज द्वितीय और आयुश तृतीय
अंडर 17 की 88 किलो भार वर्ग में नायन प्रथम और वंदित द्वितीय
अंडर 17 की 98 किलो भार वर्ग में आदित्य प्रथम
अंडर 17 की 71 किलो भार वर्ग में रघु प्रथम और रजत द्वितीय
अंडर 17 की 98 से अधिक किलो भार वर्ग में गुरवेश प्रथम, मन्न द्वितीय और नमीश तृतीय
अंडर 14 की 56 किलो भार वर्ग में दीपेश प्रथम, नक्श द्वितीय और हर्षदीप तृतीय
अंडर 14 की 60 किलो भार वर्ग में भव्य प्रथम, परीक्षित द्वितीय और अमीतोज तृतीय
अंडर 14 की 60 किलो भार वर्ग में दामोदर प्रथम
अंडर 14 की 79 किलो भार वर्ग में देव प्रथम
अंडर 14 की 88 किलो भार वर्ग में विहान प्रथम
अंडर 14 की 71 किलो भार वर्ग में रूद्र प्रथम और मीतिश द्वितीय
अंडर 19 की 60 किलो भार वर्ग में जतीन प्रथम, सचिन द्वितीय और भव्य तृतीय
अंडर 19 की 65 किलो भार वर्ग में साकेत प्रथम और अर्मान द्वितीय
अंडर 19 की 71 किलो भार वर्ग में अनुज प्रथम और आशीष द्वितीय
अंडर 19 की 98 किलो भार वर्ग में अवीनव प्रथम और प्रतीक द्वितीय
अंडर 19 की 110 किलो भार वर्ग में ध्रुव प्रथम
अंडर 19 की 110 से अधिक किलो भार वर्ग में शिवा प्रथम और विशाल द्वितीय
अंडर 19 की 79 किलो भार वर्ग में रमन प्रथम, युवराज द्वितीय और निखिल तृतीय
अंडर 19 की 88 किलो भार वर्ग में लक्ष्य प्रथम, लविश द्वितीय और कपिल तृतीय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।