फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Football nursery produced 6 national-level players in 6 months

Karnal News: फुटबॉल नर्सरी ने 6 माह में तैयार किए 6 राष्ट्रीय खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Football nursery produced 6 national-level players in 6 months
फुटबाॅल खेल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
करनाल। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग की ओर से नर्सरियां चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल में फुटबॉल की खेल नर्सरी शुरू हुई थी। छह महीने पहले शुरू हुई नर्सरी के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग ने नर्सरी में कोच रमन को नियुक्त किया है। रमन ने बताया कि इस समय नर्सरी में करीब 45 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। महिला खिलाड़ियों की एक अलग टीम भी है। उन्होंने प्रधानाचार्य अरुण वर्मा के सहयोग से यह नर्सरी शुरू की थी। पहले यहां कोई फुटबॉल नहीं खेलता था और मैदान खाली रहता था। उन्होंने बताया कि वर्ष 1968 में बने एक सरकारी स्कूल का मैदान खस्ता हाल है। यदि प्रशासन उस मैदान पर ध्यान दे तो वह फुटबॉल खेल के लिए एकदम अच्छा मैदान है।
विज्ञापन

कोच रमन ने वर्ष 1996 में अपनी कोच की पढ़ाई पूरी की थी। फुटबॉल से जुड़े हुए उन्हें 47 साल हो चुके हैं। नर्सरी की टीम अभी तक कुल चार प्रतियोगिताएं खेल चुकी है। पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी
नर्सरी से महिला खिलाड़ी तृषा, समृद्धि, आभा और दिपांशी ने राष्ट्रीय स्तर पर टीम के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में दिव्यांशु और मन्नत ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed