Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Devotees swayed to the flow of devotional songs; Baba Shyam’s birth anniversary was celebrated by cutting a cake.
{"_id":"6b009218ec4ff6dc930d6fb6","slug":"video-devotees-swayed-to-the-flow-of-devotional-songs-baba-shyams-birth-anniversary-was-celebrated-by-cutting-a-cake-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भजनों की रसधारा में झूमे श्रद्धालु, केक काटकर मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों की रसधारा में झूमे श्रद्धालु, केक काटकर मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव
करनाल। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शहर के मंदिरों में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। फूलों और आकर्षक सजावट से सजे बाबा के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और भजनों की धुन पर झूमकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
कीर्तन में पानीपत से पहुंचीं कलाकार दीक्षा वधवा ने ''आया जन्मदिन श्याम का'' और ''आज मैंने नाचण दे'' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं विक्की सूफी ने ''मैंने मोहन को बुलाया है, वो आता होगा'' और ''दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना'' भजन सुनाकर भक्ति का रंग जमाया। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बाबा मस्त गिरी अखाड़े के महंत श्रीश्री 1008 प्रह्लाद गिरी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। सुबह मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता और ऋषभ गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। इसके बाद महंत प्रह्लाद गिरी महाराज, मेयर रेणु बाला गुप्ता और बृजभूषण गुप्ता ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि बाबा श्याम कलियुग में अपने भक्तों के सहारे और संकटमोचक के रूप में पूजे जाते हैं। उनकी कृपा भक्तों को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की शक्ति और विश्वास प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के मुख्य पुजारी बिट्टू भगत, सहज गिरी अखाड़े के महंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, पंकिल गोयल, सुशील गर्ग, अजय सैनी, पियूष बंसल, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, कृष्ण गोयल, एमके गुप्ता, विनोद गोयल, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, सुभाष बंसल, आकाश, दीपक, राजेश सिंघला और हरीश गौतम शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।