Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Crowds turn out for Amit Shah’s foot march in Karnal; entry permitted only after security checks within a three-tier security cordon.
{"_id":"6aec5100d61785cbd907e62c","slug":"video-crowds-turn-out-for-amit-shahs-foot-march-in-karnal-entry-permitted-only-after-security-checks-within-a-three-tier-security-cordon-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में अमित शाह की पदयात्रा के लिए उमड़ी भीड़, तीन लेयर की सुरक्षा में जांच के बाद प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में अमित शाह की पदयात्रा के लिए उमड़ी भीड़, तीन लेयर की सुरक्षा में जांच के बाद प्रवेश
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की करनाल में होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भीड़ बढ़ने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।
सेक्टर-12 मॉल के पास कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। पहली सुरक्षा लेयर पर ही लोगों को रोककर जांच की जा रही है। इसके बाद अगली लेयर से गुजरने पर ही कार्यक्रम स्थल तक प्रवेश मिल रहा है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे सेक्टर-12 मॉल के पास से पदयात्रा शुरू करेंगे। करीब 100 मीटर पैदल चलने के बाद वह लघु सचिवालय के सामने से होते हुए टी-प्वाइंट पहुंचेंगे। यहां ट्राले पर बनाए गए विशेष मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए शहर के छह प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।
रिपोर्ट: गगन तलवार करनाल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।