Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Route changed three times; foot march completed in just three minutes

Karnal News: तीन बार बदला रूट, महज तीन मिनट में पदयात्रा संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Route changed three times; foot march completed in just three minutes
लघु सचिवालय के सामने पदयात्रा निकालते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल,
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल दौरा तय समय से एक घंटा 37 मिनट की देरी से शुरू हुआ। शाह दोपहर 12:37 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उनकी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा महज 3 मिनट में पूरी हो गई। यात्रा के लिए तीन बार रूट बदला गया। थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में गृह मंत्री शाह पदयात्रा में चले। इससे पहले तीन अलग-अलग जगह जांच के बाद ही नेताओं व कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल पर प्रवेश मिला। उनकी पदयात्रा आगे बढ़ती गई तो पीछे की नाकाबंदी भी हटती चली गई। कारवां मंच तक पहुंच गया।
विज्ञापन




खास बात यह रही कि जिस आयोजन की तैयारियां पूरे सेक्टर-12 में आठ दिन से चल रही थीं, वह कार्यक्रम करीब 100 मीटर के दायरे में सिमटकर रह गया। पदयात्रा का रास्ता छोटा होने के कारण शाह को कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा देर चलने का मौका नहीं मिला। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त थी कि आम लोगों की आवाजाही पर जगह-जगह रोक लगी थी।
विज्ञापन




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में कुल 44 मिनट रुके। इनमें 28 मिनट उन्होंने भाषण दिया। मंच पर 15 नेताओं को ही जाने का मौका मिला लेकिन माइक गृह मंत्री के अलावा केवल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को ही मिला। दोनों नेताओं ने शाह के संबोधन से पहले अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कुर्सियों की व्यवस्था और लंबी अभिनंदन व आभार की औपचारिकताओं से दूरी रखी गई। नेता खड़े-खड़े ही संबोधित करते रहे। आयोजन का स्वरूप पदयात्रा और संबोधन तक सीमित नजर आया। प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




7 एसपी, 16 डीएसपी और 10 पुलिस कंपनियां के अलावा 1300 पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहे।



मंच पर दिखे प्रदेश के प्रमुख नेता



कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. कृष्ण मिड्डा, मेयर रेणू बाला गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद, योगेंद्र राणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा और जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर मंच पर रहे।



यह रहे रूट



पहला रूट : सुपर मॉल से लेकर महात्मा गांधी चौक तक, यहीं पर जनसभा का प्रस्ताव



दूसरा रूट : सेक्टर-12 टी-पॉइंट से कर्ण कैनाल तक, यहीं पर जनसभा का प्रस्ताव



तीसरा रूट : मॉल के पास से सेक्टर-12 टी-पॉइंट तक, यहीं पर जनसभा हुई।



सुबह 8 बजे : स्थानीय भाजपा नेता पहुंचे



सुबह 9 बजे : जांच के बाद से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई



सुबह 11 बजे : पदयात्रा स्थल पर भारी भीड़ जुटी



दोपहर 12.37 बजे : केंद्रीय गृहमंत्री पहुंचे



दोपहर 12.40 बजे : पदयात्रा संपन्न



दोपहर 12.41 बजे : मंच पर पहुंचे सभी नेता



दोपहर 12.43 बजे : प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत के साथ मंच संचालन शुरू किया



दोपहर 12.47 बजे : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संबोधन



दोपहर 12.53 बजे : मुख्यमंत्री नायब सैनी का संबोधन



दोपहर 01.00 बजे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन



दोपहर 01.30 बजे : सभी नेता मंच से उतरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed