Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Akshit Dahiya, State President of the Bharatiya Janata Party Yuva Morcha, arrived in Karnal.
{"_id":"6a8b049169ca976f4501684e","slug":"video-akshit-dahiya-state-president-of-the-bharatiya-janata-party-yuva-morcha-arrived-in-karnal-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया पहुंचे करनाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया पहुंचे करनाल
करनाल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया अपने संगठनात्मक दौरे के तहत रविवार को करनाल पहुंचे। शहर में आगमन पर जिला युवा मोर्चा के सदस्यों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि भारतीय जनता जनता पार्टी की प्राथमिकता सदैव युवाओं को सशक्त बनाना रही है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश के युवाओं के अधिकारों और उनके हितों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने पारदर्शी नीतियों के जरिए युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने के लिए लगातार जनहितकारी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ले जाएं और अंतिम पंक्ति में खड़े युवा तक उनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं में अपार प्रतिभा है और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित करना है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में युवाओं तक अपनी बात पहुंचाना आसान हुआ है, इसलिए तकनीक का सदुपयोग करते हुए सकारात्मक विचारों का प्रसार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।