{"_id":"6afaefbeacdc1ec06108f56d","slug":"video-valja-faral-ma-10-tama-na-150-sapahaya-ka-satha-kamabga-abhayana-hathakaugdha-sharab-bramatha-ka-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव फरल में 10 टीमों ने 150 पुलिसकर्मियों के साथ चलाया कॉम्बिंग अभियान, हथकढ़ी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव फरल में 10 टीमों ने 150 पुलिसकर्मियों के साथ चलाया कॉम्बिंग अभियान, हथकढ़ी शराब बरामद
-
कैथल। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कैथल पुलिस ने सोमवार सुबह पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल में विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 10 पुलिस टीमों के करीब 150 कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने स्निफर डॉग और कमांडो दस्ते की मदद से संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 10 घरों सहित अन्य स्थानों की तलाशी ली। इस दौरान गांव निवासी बुटा सिंह के मकान से सवा 25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पूंडरी थाना में मामला दर्ज किया है।
स्निफर डॉग की मदद से की गई तलाशी
पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के आदेशानुसार और एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पूंडरी थाना प्रभारी पीएसआई सुनील और एसडीयू इंचार्ज पीएसआई संदीप की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस कर्मचारियों ने गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर पहुंचकर जांच की। स्निफर डॉग की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं मादक पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी गई है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच की गई।
2026 में 200 मामलों में 320 आरोपी गिरफ्तार
डीएसपी बीर भान ने बताया कि कैथल पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी के करीब 200 मामलों में 320 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस आमजन को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों और अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।
नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें
डीएसपी ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह के कॉम्बिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।