Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Student riding a bike dies after being hit by an unidentified vehicle in Kaithal; companion injured.
{"_id":"6aa1469f3372692ecb0f9444","slug":"video-student-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-kaithal-companion-injured-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल
कैथल। कैथल-जींद मार्ग पर गांव किठाना के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक रेहड़ी सवार 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राजौंद पुलिस को दिए बयान में जींद जिले के अलेवा निवासी साहिल ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई नितिन 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उनकी गांव किठाना में जींद-कैथल रोड पर महादेव आयरन एंड स्टील के नाम से दुकान है। दोनों भाई अक्सर दुकान पर आते-जाते थे। मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे नितिन दुकान पर आया हुआ था। इसके बाद वह दुकान पर काम करने वाले मांडी कलां निवासी जयदेव के साथ मोटरसाइकिल रेहड़ी पर किसी काम से कैथल की तरफ जा रहा था। दुकान से कुछ दूरी आगे पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नितिन और जयदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने नितिन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि जयदेव को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार घायल जयदेव के होश में आने के बाद दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी मिल सकती है। नितिन के परिवार में माता पिता के अलावा उसका एक बड़ा भाई है।
------------
धारा 281, 125(ए), 106 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज
राजौंद थाना प्रभारी हरपाल ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के भाई साहिल के बयान दर्ज किए। चिकित्सकीय रिपोर्ट और बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने के लिए जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।