फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials should not ignore the demands of sanitation workers: Bedi

सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी न करें अधिकारी : बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officials should not ignore the demands of sanitation workers: Bedi
कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद
कैथल। सफाई कर्मचारियों के दोबारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बीच हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को कहा कि सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नजरअंदाज करने का कोई मतलब नहीं है। सरकार किसी की भी हो, सफाई कर्मचारी हमारे परिवार के लोग हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म करवाते समय कर्मचारियों के साथ जिन बातों और शर्तों पर सहमति बनी थी, उन्हें गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए। मंत्री मंगलवार को कपिल कमल कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के लिए आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं देकर शहरों और गांवों की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन शर्तों और बातों पर आंदोलन समाप्त हुआ है, उनमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी, सरकार या ठेकेदार को समझौते की शर्तों को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तय बातों को लागू करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर निकलेंगी सेवा ज्योति कलश यात्राएं : बेदी ने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के तहत जिले के सभी खंडों से यात्राएं निकाली जाएंगी और एक स्थान पर एकत्रित होने के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता अभियान और रक्तदान जैसी गतिविधियां होंगी।

कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद

कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद

कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद

कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद

कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद

कपिल कमल कार्यालय में मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed