फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Search operation in the Sensi settlement of Kalayat, Kaithal; 150 police personnel combed through about 50 houses.

कैथल के कलायत की सेंसी बस्ती में सर्च अभियान, 150 पुलिसकर्मियों ने खंगाले करीब 50 घर

Fri, 30 Oct 2026 09:59 AM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:59 AM IST
Search operation in the Sensi settlement of Kalayat, Kaithal; 150 police personnel combed through about 50 houses.
जिला को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ कैथल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार शुक्रवार सुबह कलायत की सेंसी बस्ती में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना कलायत के एसएचओ एसआई रणदीप, सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार सहित करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान के दौरान स्निफर डॉग की सहायता से संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 50 घरों की सघन तलाशी ली गई। इसके अलावा आसपास के अन्य संदिग्ध स्थानों को भी खंगाला गया, ताकि मादक पदार्थों की संभावित छिपाव स्थलों और गैरकानूनी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। डीएसपी बीर भान ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के दौरान अब तक नशा तस्करी के 190 मामलों में 305 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में लगातार जारी है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार के सर्च अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। कैथल पुलिस का लक्ष्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि पूरे जिले को नशे के अभिशाप से मुक्त करना है। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करी करने वालों के लिए समाज में कोई जगह नहीं, उनकी सही जगह जेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिद्धार्थनगर: हत्या के विरोध में दो घंटे जाम रहा मार्ग

30 Oct 2026

पडरौना बस हादसा: मृत स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा के परिजनों से मिले सांसद विजय दुबे

30 Oct 2026

महराजगंज: व्यापारियों से पैसे लेते पीआरडी जवानों का वीडियो वायरल

30 Oct 2026

महराजगंज: निलंबित अनुसेवक अब तहसील परिसर में उठा रहे कूड़ा

30 Oct 2026

संतकबीरनगर: कांग्रेस की रैली देश के संविधान में विश्वास रखने वाले देशवासियों की है:अभिषेक

30 Oct 2026
विज्ञापन

कुशीनगर: मुर्गे का मांस खाने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत

30 Oct 2026

महराजगंज: आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

30 Oct 2026
विज्ञापन

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

30 Oct 2026

देवरिया: 40 हजार रुपये मांगने पर महिला पर घास काटने वाले औजार से हमला

30 Oct 2026

देवरिया: बारिश थमते ही सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, घंटों रेंगते रहे वाहन

30 Oct 2026

बस्ती: करवा चौथ पर जिला महिला अस्पताल में कम रही मरीजों की संख्या

30 Oct 2026

VIDEO: करवा चौथ पर लखबीर सिंह लक्खा की आवाज का छाया जादू, जमकर झूमे लोग

30 Oct 2026

वेतन भोगी बचत खाता योजना के तहत पीड़ित को मिला 45 लाख का बीमा चेक

30 Oct 2026

VIDEO: ठाकुरजी को माना पति, करवाचाैथ का रखा व्रत; नंदगांव में लिया सास-ससुर का आशीर्वाद

30 Oct 2026

बस्ती: खुशहालगंज की रामलीला में दशरथ प्रतिज्ञा और राम वन गमन का मंचन

30 Oct 2026

कुशीनगर: डीएम ने सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिक समस्याएं सुनीं

30 Oct 2026

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से हराया, अंक तालिका में

पंजाब रोडवेज-पनबस/पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर मंत्री ने जताई सहमति, 1 नवंबर को लुधियाना में होगी अहम बैठक

वीडियो: उखली पुल से नादौन तक 47 किलोमीटर का सत्यनिष्ठा मार्च निकाला

नीला ड्रम केस: 18 महीने बाद खुला वो मकान जहां मुस्कान ने किया था सौरभ का कत्ल, बिखरा पड़ा मिला सामान

29 Oct 2026

खैर मंडी में 10 लाख रुपये लेकर मुनीम लापता

29 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करवाचौथ का पर्व, चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने खोला व्रत

29 Oct 2026

बदायूं: पंजाबी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ पर की सामूहिक पूजा

29 Oct 2026

करवाचौथ : छलनी से चांद और पति का दीदार, सुहागिनों ने किया व्रत का पारण

29 Oct 2026

वीडियो: करवाचौथ पर चांद देख पिया का दीदार, सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा कर खोला व्रत

29 Oct 2026

कानपुर: बादलों के पहरे के बीच मना करवाचौथ, चलनी की ओट से महिलाओं ने किया सजना का दीदार

29 Oct 2026

कानपुर: डंपर ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे प्रोफेसर और तीन सदस्य

29 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में महिला प्रसाधन पर जड़ा ताला, मरीज और तीमारदार बेहाल

29 Oct 2026

कानपुर के श्याम नगर में बदहाल हुआ पार्क, टूटी पड़ी गेट की दीवार और ताला भी बंद

29 Oct 2026

कानपुर के बाबूपुरवा में पटरी किनारे लगा कूड़े का ढेर, उठ रही दुर्गंध से लोग बेहाल

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed