{"_id":"6ae3b945f61c2dac0c020c71","slug":"demand-to-remove-concrete-barricades-placed-on-the-highway-kaithal-news-c-244-1-pnp1006-166795-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाईवे पर लगाए कंक्रीट के बेरिकेड हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाईवे पर लगाए कंक्रीट के बेरिकेड हटाने की मांग
Fri, 30 Oct 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
इसराना। समाधान शिविर में इसराना एसडीएम नवदीप सिंह नैन को वीरवार को इसराना के लोगों ने शिकायत देकर पानीपत-रोहतक हाईवे पर इसराना पुल के पास हाईवे के बीच कट पर पानीपत की तरफ लगाए गए कंक्रीट के बेरिकेड हटाने की मांग की गई है।
शिकायत में रामकुमार, प्रताप जागलान, बनारसी, अजमेर व ओमप्रकाश ने बताया कि पहले रोहतक हाईवे पर पानीपत की तरफ, जहां से इसराना का फ्लाईओवर शुरू होता था, वहां पर एनएचएआई द्वारा कट छोडा गया था। रोहतक की तरफ से आने वाले जिन वाहन चालकों को मांडी व पलडी गांव व समालखा की तरफ जाना होता था, तो वे उसी कट से होकर चले जाते थे, लेकिन अब प्रशासन ने उस कट को कंक्रीट के बेरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया, जिसके चलते मांडी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को अब हाईवे पर तीन से चार किमी की दूरी पर जौंधन गांव व एनसी कालेज के पास वाले कट से होकर वापस आना पड़ता है।
इससे वाहन चालकों को दोनों तरफ की छह से सात किमी की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। इसलिए इसराना व आसपास के गांव के लोगों की मांग है कि इस कट को पहले की तरह ही खोला जाए, ताकि वाहन चालकों को ज्यादा दूरी बेवजह तय नहीं करनी पडे। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बेशक यहां पर गोल चक्र या ब्रेकर बना दिए जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। संवाद