Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Four people, including the factory owner, were arrested for manufacturing firecrackers without a license in Kaithal.
{"_id":"6aa678cf69c58381b209c789","slug":"video-four-people-including-the-factory-owner-were-arrested-for-manufacturing-firecrackers-without-a-license-in-kaithal-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: बिना लाइसेंस विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने का आरोप, फैक्ट्री मालिक समेत चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: बिना लाइसेंस विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने का आरोप, फैक्ट्री मालिक समेत चार काबू
कैथल। बिना लाइसेंस व परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार कर दूसरे राज्यों में सप्लाई करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 571 पेटियां पटाखे बरामद किए हैं। प्रत्येक पेटी में 40 डिब्बे मिले। बरामद पटाखों की फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने जांच की, जिसमें विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई।
सहायक पुलिस प्रवक्ता जगदीश जांगड़ा ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में पीएसआई सौरभ की टीम को सूचना मिली कि करनाल बाईपास नाका से आगे करनाल रोड पर पत्थर मार्केट के सामने खाली जगह में एक ट्रक और पिकअप खड़ी है। इनमें भारी मात्रा में पटाखे लदे हैं और इन्हें दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक नंबर आरजे40जीए8818 और पिकअप नंबर एचआर61डी-6850 को कब्जे में लिया। वाहनों में तीन व्यक्ति मिले। उनकी पहचान गांव चुड़पुर, जिला अलवर राजस्थान निवासी रोहित व सलमू और गली नंबर 16, सूरज कॉलोनी कैथल निवासी शलोक के रूप में हुई। पटाखों के लाइसेंस व परमिट के बारे में पूछने पर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
ट्रक से 471 और पिकअप से 100 पेटियां मिलीं
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कैथल के अधिकारियों ने पटाखों की जांच की। ट्रक से 471 पेटियां और पिकअप से उतारी गई 100 पेटियां बरामद हुईं। इस तरह कुल 571 पेटियां पुलिस के कब्जे में ली गईं। प्रत्येक पेटी में 40 डिब्बे पाए गए।
पूछताछ में सामने आया फैक्ट्री मालिक का नाम
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि बरामद पटाखे असंध, जिला करनाल निवासी राजिंदर की फैक्ट्री से संबंधित हैं। इसके बाद पीएसआई सौरभ की टीम ने दबिश देकर फैक्ट्री मालिक राजिंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।