Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
650 liters of *lahan* (fermented wash) were found hidden in a rooftop tank in Kaithal; the police conducted a raid and apprehended the accused.
{"_id":"6ab2506babbbd15dfe0c6562","slug":"video-650-liters-of-lahan-fermented-wash-were-found-hidden-in-a-rooftop-tank-in-kaithal-the-police-conducted-a-raid-and-apprehended-the-accused-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में छत पर टंकी में छिपा रखा था 650 लीटर लाहण, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में छत पर टंकी में छिपा रखा था 650 लीटर लाहण, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोचा
जिले में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर मंगलवार को थाना शहर पुलिस ने इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में डेरा गरजा सिंह में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने डेरा गरजा सिंह निवासी सुखविंद्र सिंह को काबू किया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के घर की छत पर रखी एक टंकी से शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 650 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद लाहण को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
पहले भी घर से मिली थी अवैध शराब
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को भी डेरा गरजा सिंह में सर्चिंग अभियान चलाया गया था। उस कार्रवाई के दौरान सुखविंद्र सिंह के घर के फर्श के नीचे दबाई गई एक टंकी से 500 लीटर लाहण बरामद हुआ था। इसके अलावा एक प्लास्टिक की केनी से 5 बोतल हथकड़ी शराब भी मिली थी।
चार प्राथमिकी पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार, सुखविंद्र सिंह के खिलाफ शराब तस्करी के चार मामले पहले से दर्ज हैं। लगातार दूसरी कार्रवाई में उसके घर से लाहण बरामद होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।