फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Claim regarding wireman appointment at power house rejected.

Kaithal News: पावर हाउस में वायरमैन की नियुक्ति का दावा खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Claim regarding wireman appointment at power house rejected.
कैथल। 33 केवी पावर हाउस देवबन में वायरमैन के पद पर काम करने का दावा करने वाले सतीश कुमार को अदालत से राहत नहीं मिली। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमन इंदर सिंह की अदालत ने उनका दावा खारिज कर दिया। यह घोषणा और स्थायी निषेधाज्ञा का दावा था, जिसे लागत सहित खारिज किया गया। फैसला 21 सितंबर को सुनाया गया।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने अदालत में दावा किया था कि उसने 10 जून 2017 को देवबन स्थित 33 केवी पावर हाउस में वायरमैन के तौर पर काम शुरू किया था। उसने आरोप लगाया कि उसे बिना नोटिस काम से हटा दिया गया। उसकी जगह विनोद कुमार को काम पर लगा दिया गया था।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने खुद को विनोद कुमार से अधिक योग्य और अनुभवी बताते हुए काम पर रखने का अधिकार मांगा था। यूएचबीवीएन ने अदालत को बताया कि पावर हाउस के संचालन और रखरखाव का काम ठेके पर दिया गया था। कर्मचारियों की नियुक्ति ठेकेदार अपने स्तर पर करता था। विभाग के रिकॉर्ड और हाजिरी में सतीश कुमार का नाम नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि वादी सतीश कुमार अपनी वैध नियुक्ति साबित नहीं कर सका। वह कोई नियुक्ति पत्र, अनुबंध या अन्य आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल किसी हाजिरी या कार्य संबंधी रिकॉर्ड में नाम होने से कानूनी नियुक्ति का अधिकार साबित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed