Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Narwana: Sanitation workers' strike continued for the 29th day; police detained the protesters.
{"_id":"6a996c3a29f653e14106e214","slug":"video-narwana-sanitation-workers-strike-continued-for-the-29th-day-police-detained-the-protesters-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना: 29वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना: 29वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
नरवाना। हरियाणा राज्य नगर पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के सफाई कर्मचारी की हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय का गेट बंद कर पूरी तरह से कामकाज ठप रखा। इसके चलते कार्यालय में किसी प्रकार का कार्य नहीं हो पाया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सिटी थाना पुलिस बल के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंची। थाना प्रभारी पूर्ण दास के नेतृत्व में पुलिस ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस के साथ जाने से इनकार करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। पुलिस ने कर्मचारियों को एक-एक कर पुलिस वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई। हिरासत की कार्रवाई के दौरान किसान संगठनों, अग्निशमन कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले और जल्द बातचीत कर समाधान निकाले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।