फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Narwana team wins first place in folk dance, Karsola team in skit; DC honors the winners.

जींद:फोक डांस में नरवाना और स्किट में करसोला की टीम प्रथम, डीसी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Wed, 02 Sep 2026 08:17 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:17 PM IST
Jind: Narwana team wins first place in folk dance, Karsola team in skit; DC honors the winners.
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में डीसी डा. वैशाली शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। डीसी डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि कला और संस्कृति विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और निरंतर प्रयास से सफलता में बदला जा सकता है। गीत-संगीत, नृत्य और नाटक में दिखाई प्रतिभा महोत्सव के दूसरे दिन कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति, हरियाणवी लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों की सुंदर झलक देखने को मिली। जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। फोक डांस में नरवाना प्रथम जिला सांस्कृतिक समन्वयक सीमा मलिक ने बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा वर्ग की फोक डांस ग्रुप कैटेगरी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना की टीम ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला ने तृतीय स्थान हासिल किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लिजवाना की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्किट में करसोला ने मारी बाजी स्किट ग्रुप प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसोला की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी की टीम द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय की टीम तृतीय स्थान पर रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्ता खेड़ा की टीम ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। वहीं, हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी डीसी डा. वैशाली शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुरादनगर: चलती सड़क पर कंपनी से एसी आउटडोर चोरी, 500 मीटर दूर पुलिस चौकी

02 Sep 2026

हमीरपुर: तीन दिन की तलाश के बाद नाले में मिला प्रांशी का शव

02 Sep 2026

फरीदाबाद आईटीआई रोजगार मेले में 22 छात्रों को मिला तुरंत रोजगार

02 Sep 2026

पानीपत पुलिस को बड़ी सौगात, 84 नए क्वार्टरों का उद्घाटन

02 Sep 2026

फरीदाबाद: शवगृह के बाहर परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, स्कूल से कूदी थी 11वीं की छात्रा

02 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ बंद के दौरान माधवपुरम के व्यापारियों का प्रदर्शन, 2027 के चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की ली शपथ

02 Sep 2026

लापता जेविंद्र का चौथे दिन सोती नदी में मिला शव, पीएसी ने स्टीमर की मदद से निकाला; पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे

02 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: शास्त्रीनगर में व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच सिख समाज ने की सेवा, प्रदर्शनकारियों को बांटा लंगर

02 Sep 2026

मेरठ: शास्त्रीनगर में व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच पहुंचे सीओ सिविल लाइन, पुलिस से हुई नोकझोंक; प्रदर्शनकारियों ने लगाए रोकने के आरोप

02 Sep 2026

हमीरपुर: जन्माष्टमी को लेकर बाजार में रौनक, लोगों में उत्साह

वीडियो: जोगिंद्रनगर से संस्थान स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी

02 Sep 2026

हथिनीकुंड बैराज पर रास्ते बंद, यमुना में लापता जवान की तलाश जारी

02 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर में पंचायत प्रतिनिधियों को कानून की बारीकियों से कराया अवगत

02 Sep 2026

वाराणसी में बारिश के बाद 32 इलाकों में जलभराव, बीएचयू इमरजेंसी के बाहर भरा पानी

02 Sep 2026

काशी में नदियों का रौद्र रूप, गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर, वरुणा का पानी घरों में घुसा

02 Sep 2026

Video: लखनऊ में विधानसभा तक 69000 शिक्षकभर्ती अभ्यर्थियों का मार्च

02 Sep 2026

Video: उड़ान यूथ फेस्ट में छात्राओं की प्रतिभा को मिला मंच

02 Sep 2026

हमीरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में 79 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

वीडियो: सुंदरनगर बस अड्डे पर चोरी, तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों की नकदी उड़ाई

02 Sep 2026

कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन, स्थानीय उद्योगों को नेशनल डिफेंस सप्लाई चेन से जोड़ने पर जोर

02 Sep 2026

जैतो में दो गुटों की भिड़ंत, गोली चलने से युवक घायल

VIDEO: बाइक सवार तमंचे संग गिरफ्तार

02 Sep 2026

VIDEO: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

02 Sep 2026

VIDEO: आभूषण देखने के बहाने सराफ की दुकान से दो लाख के कुंडल चोरी

02 Sep 2026

VIDEO: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला

02 Sep 2026

VIDEO: किशोरी के अपहरण का प्रयास, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: शारीरिक शोषण और जेवर हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: केंद्रीय कारागार के बंदी ने ये क्या किया? दरी के धागों से बना ली मजबूत रस्सी, फिर जान देने की कोशिश

02 Sep 2026

VIDEO: युवक का मिला शव, बीमारी से मौत की आशंका

02 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर के लाठी चलाने पर बवाल

02 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed