{"_id":"6aae57774e5e0bdf2b004fa1","slug":"video-video-capturing-chants-of-ganpati-bappa-morya-in-badli-became-the-final-memory-of-the-deceased-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की वीडियो बनी विख्यात की आखिरी याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की वीडियो बनी विख्यात की आखिरी याद
गणेश विसर्जन के दौरान दूल्हेड़ा माइनर में डूबे विख्यात शर्मा की हादसे से पहले बनाई गई वीडियो अब दोस्तों के लिए उसकी आखिरी याद बन गई है। वीडियो में विख्यात अपने दोस्तों के साथ खुशी-खुशी गणपति बप्पा के जयकारे लगाते और विसर्जन के उत्साह में नजर आ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद टूटी पैड़ी से पैर फिसलने के कारण चारों छात्र गहरे पानी में चले गए।
चारों छात्र दूल्हेड़ा स्थित निकमार कॉलेज में आर्किटेक्ट कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वे गणेश विसर्जन के लिए माइनर पर पहुंचे थे। हादसे में शिवदर्शी मिश्रा (25), निवासी अलीगंज, एटा, आशीष जोशी (25), निवासी भुसावल, महाराष्ट्र और आकिब (25), निवासी लखनऊ को राहगीरों ने बचा लिया। वहीं जम्मू-कश्मीर निवासी 25 वर्षीय विख्यात शर्मा पानी में डूब गया। शनिवार को उसका शव माइनर में मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।