{"_id":"6acb290a3c56d087fa0bd8f2","slug":"video-unidentified-vehicle-knocks-down-five-electricity-poles-on-beri-gaushala-road-power-supply-disrupted-for-several-hours-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी गौशाला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तोड़े बिजली के पांच पोल, कई घंटे बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी गौशाला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तोड़े बिजली के पांच पोल, कई घंटे बिजली बाधित
कस्बे की पुरानी गौशाला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली निगम के पांच बिजली के पोल टूट गए। हादसे के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के पोल टूटने से निगम को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, गौशाला मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बिजली के पांच पोलों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों पोल टूट गए। घटना के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली बाधित होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त पोलों और बिजली लाइन को ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। टूटे हुए पोलों को बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी।इस घटना में बिजली निगम को पोलों और संबंधित विद्युत उपकरणों के नुकसान के कारण लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन विभाग की ओर से किया जाना बाकी है। फिलहाल अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाए जाने और नुकसान का आकलन किए जाने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बिजली निगम के जेई अनिल कुमार का कहना है कि गौशाला मार्ग पर बिजली के पोल टूटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद बिजली की सप्लाई को बंद करवाया गया और बिजली की सप्लाई को सुचारू रूप से चालू करने के लिए नए पोलों को लगाने का काम किया जा रहा हैं। निगम को लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।