फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The entire Jain community in Bahadurgarh celebrated the grand festival of Kshamavani with great enthusiasm.

बहादुरगढ़ में सकल जैन समाज ने धूमधाम से मनाया क्षमावाणी महापर्व

Sun, 27 Sep 2026 07:20 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:20 PM IST
The entire Jain community in Bahadurgarh celebrated the grand festival of Kshamavani with great enthusiasm.
बहादुरगढ़। श्री प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज बहादुरगढ़ द्वारा रविवार को क्षमावाणी महोत्सव मनाया। इस दौरान पूरे उत्साह के साथ मशहूर बैंड बाजों व मनमोहक झांकियों, विंटेज कारों के साथ वार्षिक रथ यात्रा भी निकाली। गांधी चौक पर श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में हुए समारोह में मुख्यातिथि तौर पर समाजसेवी एवं उद्यमी पवन जैन ने शिरकत की, जबकि अति विशिष्ट अतिथियों में बहादुरगढ़ एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) के अलावा दिल्ली से नीरज जैन, कोमल जैन व संजय जैन, विश्व जैन संगठन मंत्री एवं तीर्थ रक्षक ने शिरकत की। सभी अतिथियों का यहां पहुंचने पर जैन समाज, आयोजन कमेटी सदस्यों ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यातिथि उद्यमी पवन जैन ने कहा कि हर जीव के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। हमें अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर रहना चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथि एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाओं व उनके सिद्धांतों बारे प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी में निहित जीवन में मधुरता का संदेश है। सकल दिगम्बर जैन समाज बहादुरगढ़ के संरक्षक आनंद प्रकाश जैन, मदन सैन जैन, प्रधान राकेश जैन, उप प्रधान नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महासचिव अरविंद जैन, पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन ने कहा कि क्षमा मांगना और दयालु होना ऐसे गुण हैं जो हमारी क्षमता का विस्तार करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। अगर गलती हो भी जाती है तो इसे स्वीकार करना मानवीय गुण है। हमें मिलनसार रहना चाहिए और दूसरे का भी आदर सम्मान करना चाहिए। उधर कार्यक्रम में बच्चों को अवार्ड देकर भी सम्मानित किया। सकल जैन समाज महासचिव अरविंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम में इंद्रों की बोली लगाने को लेकर जैन समाज के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। इस बार प्रथम इंद्र की बोली जो कि भगवान को लेकर रथ पर बैठने की थी वह 1 लाख 51 हजार की लगी। यह बोली दयानंद नगर निवासी अशोक कुमार जैन ने लगाई। दूसरे इंद्र की बोली 51 हजार रुपए की थी वह संत कॉलोनीवासी दीपक जैन ने लगाई। तीसरे इंद्र की बोली 31 हजार रुपए की सुभाष जैन ने लगाई। चौथी बोली 35 हजार रुपए की लाजपत राय जैन व पांचवीं बोली जो कि 21 हजार रुपए की थी वह भरतेश जैन ने लगाई। विन्टेज कार बोली 21 हजार की सरिता जैन, कपिल जैन व 15 हजार की महेशचंद जैन ने लगाई। कार्यक्रम में संयोजक संजय जैन, तरसेम जैन, सलाहकार अमांशु जैन, सौरभ जैन, प्रचार मंत्री बिजेंद्र जैन, पवन जैन, भंडारी नवीन जैन, भाजपा नेता डा. पंकज जैन, पूर्व पार्षद खेमचंद भारद्वाज, प्रवीण शास्त्री, पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन, विजय जैन, विनोद जैन, रतन जैन, राजीव जैन, सुधीर जैन, मुनीष जैन, नीतिन जैन, नरेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, मोहित जैन समेत अनेक समेत अनेक व्यक्ति मौजूद रहे। वार्षिक रथ यात्रा का पांडूशिला, अग्रवाल कॉलोनी स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों, सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहतक में तीन दिन बैंक बंद, आज जरूरी काम निपटाने उमड़ी भीड़

27 Sep 2026

शहीद भगत सिंह की जयंती: मातृभूमि परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

27 Sep 2026

शाहजहांपुर: बिजली न आने पर भड़का लोगों का गुस्सा, गर्रा पुल पर लगाया जाम

27 Sep 2026

कानपुर: जीएसवीएम में ईएनटी कार्यशाला, हेड-नेक कैंसर की आधुनिक तकनीक पर विशेषज्ञों का मंथन

27 Sep 2026

'अभी शहर संभालना जरूरी, राजनीति बाद में' जलभराव पर बोले रवि किशन

27 Sep 2026
विज्ञापन

मंडी-भराड़ी में 3.25 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड, आठ बसों के ठहराव के साथ ईवी चार्जिंग की सुविधा

27 Sep 2026

बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, वीडियो वायरल

27 Sep 2026
विज्ञापन

मोगा पहुंची भाजपा की 'पंजाब नशा मुक्त यात्रा', केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने नशे के खिलाफ भरी हुंकार

देहरादून में लगातार हो रही बारिश, तापमान में गिरावट से मौसम में बढ़ी ठंडक

27 Sep 2026

कानपुर: 15 साल बाद दधिका गांव तक पहुंचा ईशान नदी का पानी

27 Sep 2026

देहरादून: हर्षल फाउंडेशन और अमर उजाला की ओर से दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन

27 Sep 2026

बदायूं: दो दिन में 138 मिमी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव से जूझे लोग

27 Sep 2026

देहरादून: दिव्यांगों के लिए शिविर का आयोजन, कृत्रिम अंग लगवाने पहुंचे लाभार्थी

27 Sep 2026

अलीगढ़ मेडिकल के डीईआईसी में खास थेरेपी से तोड़ी जा रही ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों की खामोशी

27 Sep 2026

मेरठ: शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई, उनके जीवन के बारे में बताया

27 Sep 2026

मेरठ: गुरुद्वारा गुरुतेग बहादुर साहिब में कीर्तन समागम का आयोजन किया

27 Sep 2026

मेरठ: सोनिया आनंद रावत और अमित जैन मचाएंगे डांडिया नाइट में धमाल

27 Sep 2026

मेरठ: आचार्य सौरभ सागर महाराज ने धार्मिक शिविर में बच्चों से की वार्ता

27 Sep 2026

मेरठ: मेरठ कॉलेज में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

27 Sep 2026

मेरठ: आर्य समाज बुढ़ाना गेट में श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन

27 Sep 2026

श्रीनगर: शहर की मुख्य पाइप लाइन फटी, पेयजल संकट गहराने की आशंका

27 Sep 2026

मेरठ: छावनी रामलीला के आयोजन के लिए किया भूमि पूजन, स्कूल ड्रामा ऑफ़ इवेंट दिल्ली से आएंगे कलाकार

27 Sep 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में महिपाल की गवाही से खुल सकते हैं कई राज

27 Sep 2026

किन्नौर में बर्फबारी और बारिश जारी, स्पीति वैली में सीजन का पहला हिमपात; ऊपरी हिमाचल में बढ़ी ठंड

27 Sep 2026

श्रावस्ती में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

27 Sep 2026

लक्सर में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

27 Sep 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

27 Sep 2026

लखनऊ में कुल्हाड़ी से दुकानदार पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

27 Sep 2026

अयोध्या में बारिश बनी मुसीबत, घर में भरा पानी; बुजुर्ग ने बाल्टी से निकाला

27 Sep 2026

यूपी में तबाही बनकर आई बारिश, 58 मौतें, इन जिलों में रेड अलर्ट!

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed