फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Talent test organized on the occasion of New Year at Jatela Dham

झज्जर: जटेला धाम में नववर्ष के अवसर पर प्रतिभा परीक्षा का आयोजन, 125 छात्राओं ने दी परीक्षा

Sun, 04 Jan 2026 06:09 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:09 PM IST
Talent test organized on the occasion of New Year at Jatela Dham
गांव माजरा दूबलधन में स्थित तपोभूमि जटेला धाम में नववर्ष के अवसर पर पढ़ने वाली बहनों के लिए एक भव्य प्रतिभा परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की कुल 125 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगी परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। परीक्षा का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गांव माजरा निवासी प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 7100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। गांव झिंझर निवासी प्रीति ने द्वितीय स्थान लेकर 5100 रुपये का नकद पुरस्कार हासिल किया। तृतीय स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें गांव दूबलधन की दो छात्राएं प्रिया एवं सुरेखा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप रजिस्टर प्रदान किए गए, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर महंत राजेंद्र दास ने कहा कि किसी को भी इस बात से निराश नहीं होना चाहिए कि वह पीछे रहा या अंतिम स्थान पर आया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा यदि सभी लोग एक ही पंक्ति में खड़े हों और कमांडर पीछे मुड़ने का आदेश दे दे, तो जो सबसे पीछे खड़ा होता है वही सबसे आगे आ जाता है। इसी प्रकार निरंतर अभ्यास और सही दिशा में की गई मेहनत से अगली परीक्षा में सफलता निश्चित है। सभी छात्राओं को आत्मविश्वास बनाए रखने, निरंतर परिश्रम करने और भविष्य की परीक्षाओं के लिए पूरे मनोयोग से तैयारी करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विनेश अहलावत, मनोज, सरिता, डॉ. सुरेंद्र, मॉ. आशीष, नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, संजय सिवाना, सोनू माजरा, मॉ. सुनील, चांद, राजबीर डबास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chamoli : बदला मौसम... नीती घाटी के मलारी में हुई बर्फबारी

04 Jan 2026

चार माह पहले ही पैसे कमाने रोहतक आया था कमल, बेटे का शव देख बिलख उठी मां

04 Jan 2026

रोहतक में ठंड लगातार बढ़ी, ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित

04 Jan 2026

बहादुरगढ़ में मॉडर्न स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

VIDEO: हरिद्वार में अलीपुर गांव के खेतों में पहुंचा हाथी, दहशत में ग्रामीण

04 Jan 2026
विज्ञापन

Dewas News: इंदौर में दूषित पानी हादसे के बाद प्रशासन सतर्क, जलदाय व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

04 Jan 2026

अलीगढ़ के गांव जिरौली धूमसिंह के पास कार में अचानक लगी आग

04 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: घर से गायब युवक की मिली लहूलुहान लाश, जांच में जुटी पुलिस

04 Jan 2026

कानपुर: घाटमपुर पुलिस का मानवीय चेहरा, 12 घंटे के अंदर खोज निकाला आठ वर्षीय मासूम

04 Jan 2026

कानपुर में व्यापारी संगोष्ठी आगाज, पांच जनवरी को घाटमपुर में जुटेंगे प्रदेश भर के दिग्गज

04 Jan 2026

मुठभेड़...किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

04 Jan 2026

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र की विकास लोक कॉलोनी में युवक को घेरकर पीटा

04 Jan 2026

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड... न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

04 Jan 2026

Mandi: बर्फबारी के बाद देव कमरुनाग मंदिर के कपाट बंद, अप्रैल में होंगे दर्शन

04 Jan 2026

अलीगढ़ की विकास लोक कॉलोनी में युवक को घेरकर पीटा, फायरिंग, अफरा-तफरी, तीन युवकों को पकड़ा

04 Jan 2026

फगवाड़ा: दांतों के कैंप में 100 लोगों ने करवाई जांच, बुजुर्गों को बांटे डेंचर

फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने किए हजारों के चालान

04 Jan 2026

पद्मभूषण गोपाल दास नीरज के 101वें बर्थडे पर उनके पुत्र और पुत्रवधू की आंखों से छलके यादों के आंसू

04 Jan 2026

Barmer: बाड़मेर बनेगा स्किल हब! इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुए 15 आधुनिक कोर्स, पहली बार AI की एंट्री

04 Jan 2026

राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी

04 Jan 2026

सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, VIDEO

04 Jan 2026

रात के अंधेरे में मनबढ़ों का आतंक, कोचिंग सेंटर का तोड़ा सीसी कैमरा; VIDEO

04 Jan 2026

वाराणसी में सपाई को छुड़ाने के लिए भाजपाइयों ने दिया धरना, VIDEO

04 Jan 2026

शोपीस बनी है बनकर तैयार पानी की टंकी, हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर

04 Jan 2026

पठानकोट में पहली बार सेना का संयुक्त अभ्यास

अंबेडकरनगर में चोरों ने सराफा बाजार को बनाया निशाना, चार दुकानों के तोड़े ताले

04 Jan 2026

बिहार के एमएलसी पहुंचे गोंडा, बोले- अब कानून का राज; जो गुंडा गोली मारेगा... गोली खाएगा

04 Jan 2026

अलीगढ़ पहुंचीं देशभक्त गायिका कवि सिंह, श्री वार्ष्णेय मंदिर में उन्होंने गुनगुनाए ये गीत

04 Jan 2026

अलीगढ़ में शीत लहर जारी, ठंड बरकरार

04 Jan 2026

रूस-यूक्रेन जंग में मारा गया जालंधर का मनदीप

04 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed