फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Worship of Goddess Kushmanda on the fourth day of Navratri; crowds of devotees are thronging the 400-year-old Kali Devi Temple in Hansi.

चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की आराधना, हांसी के 400 साल पुराने काली देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 14 Oct 2026 01:00 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:00 PM IST
Worship of Goddess Kushmanda on the fourth day of Navratri; crowds of devotees are thronging the 400-year-old Kali Devi Temple in Hansi.
नवरात्र के पावन पर्व पर देशभर के मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। वहीं, ऐतिहासिक नगरी हांसी के श्री काली देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। करीब 400 साल पुराने इस प्रसिद्ध मंदिर में मां के दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर की खास पहचान यहां विराजमान मां काली का सौम्य और शीतल स्वरूप है, जो इसे दूसरे मंदिरों से अलग बनाता है। देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हांसी के काली देवी चौक पर स्थित श्री काली देवी मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है। नवरात्र के दिनों में मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कोई परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर मां के दरबार में पहुंच रहा है, तो कोई अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता के चरणों में शीश नवाने आ रहा है। इस ऐतिहासिक मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजमान मां काली का स्वरूप है। आमतौर पर मां काली की प्रतिमाओं में उनका रौद्र रूप और बाहर निकली हुई जीभ दिखाई देती है, लेकिन हांसी के इस मंदिर में माता सौम्य और शीतल स्वरूप में विराजमान हैं। मां के इसी अनूठे स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। यही विशेषता मंदिर को अलग पहचान दिलाती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु मां के दरबार में नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। कई ऐसे भक्त भी हैं, जिनकी वर्षों से इस मंदिर में अटूट आस्था बनी हुई है और वे हर नवरात्र मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर पुजारी ब्रिज भूषण शर्मा ने बताया कि श्री काली देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां मां काली का स्वरूप अन्य मंदिरों से अलग है। माता शीतल और सौम्य रूप में विराजमान हैं, जिसके प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। श्रद्धालु मुकेश मित्तल ने बताया कि उन्हें मां काली के प्रति गहरी आस्था है और वे कई वर्षों से लगातार माता के दर्शन करने आ रहे हैं। नवरात्र के दिनों में मां के दरबार में पहुंचकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं को अपने में समेटे हांसी का श्री काली देवी मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के पावन दिनों में यहां पहुंच रहे भक्त मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मां के दरबार में गूंजते जयकारे और श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ मंदिर की धार्मिक महत्ता को बयां कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026

VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर

13 Oct 2026

VIDEO: नवरात्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी ने डौकी क्षेत्र में किया पैदल गश्त

13 Oct 2026

VIDEO: परचून की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed