Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
TA-LTC bills pending for two and a half years in Hansi; employees express resentment
{"_id":"6abe1cc1e3b72f663500ef52","slug":"video-ta-ltc-bills-pending-for-two-and-a-half-years-in-hansi-employees-express-resentment-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में टीए-एलटीसी के बिल ढाई साल से लंबित; कर्मचारियों ने नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में टीए-एलटीसी के बिल ढाई साल से लंबित; कर्मचारियों ने नाराजगी जताई
हांसी में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन शाखा हांसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अजय कुंडु से मिले।
कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सबसे बड़ी समस्या ढाई साल से TA और LTC के बिलों के भुगतान का लंबित होना है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों के समक्ष मांग रखने के बावजूद अभी तक बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।
इसके अलावा कर्मचारियों ने साबुन, डांगरी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं और मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई।इस दौरान सिंचाई विभाग हांसी शाखा के प्रधान अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता अजय कुंडु से मुलाकात की गई है। उन्होंने जल्द ही लंबित मांगों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
यूनियन प्रधान अशोक यादव ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो यूनियन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।