Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Roadways bus strike continues for the third day; employees take out a procession in the city.
{"_id":"6ae8559c32e576778301abea","slug":"video-roadways-bus-strike-continues-for-the-third-day-employees-take-out-a-procession-in-the-city-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों का चक्का जाम तीसरे दिन भी जारी, कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों का चक्का जाम तीसरे दिन भी जारी, कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस
हिसार। लंबित वित्तीय भत्तों के भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन सोमवार को भी जारी है। इसके तहत डिपो की सभी बसों के पहिए भी थमे हुए हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने आज सुबह 11:00 बजे शहर में विरोध प्रदर्शन किया।
हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 78 बसें हड़ताल के चलते बंद हैं। इसका असर दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर सहित कई लोकल और लंबे रूटों पर देखने को मिल रहा है। बस सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
------------
यह बोल कर्मचारी नेता
कर्मचारी नेता संदीप जैनावास ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से अपने लंबित वित्तीय लाभों और बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। इनमें नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए (यात्रा भत्ता), एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान प्रमुख रूप से शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर पूरे हरियाणा में करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी प्रदेशव्यापी चक्का जाम करेंगे।
--------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।