{"_id":"68bc4895a95b847bae0eb1d9","slug":"video-relief-material-trucks-leaves-from-hisar-for-punjab-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 10 ट्रकों को मंत्री रणबीर गंगवा ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे 10 ट्रकों को मंत्री रणबीर गंगवा ने किया रवाना
पंजाब में भारी बरसात के कारण से प्रभावित हुए लोगों के लिए शनिवार को हिसार से राहत सामग्री से भरे 10 ट्रक रवाना किए गए। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हरी झंड़ी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर ग्रामीण तथा तरनतारण क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक यह राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।
राहत सामग्री में खाद्य सामग्री के अलावा टेंट/तिरपाल, दवाईयां व अन्य दैनिक जरूरत की चीजें ट्रकों कें माध्यम से भेजी गई है। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि संकट की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पहले भी पंजाब के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी। अब हरियाणा के विभिन्न जिलोंं से पंजाब के बाढ़ प्रभावित अमृतसर, फिरोजपुर,, कपूरथला, लुधियाना, जगराव, मोगा, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, रोपड़, बाटला, गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, बरनाला, मलेरकोटला तथा संगरूर आदि जिलों में जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनील सैनी मानी, प्रवीन जैन, रामचंद्र गुप्ता, कृष्ण सरसाना सहित अन्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।