Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Massive fire breaks out at a cotton ginning mill in Hansi; loss estimated at around ₹25 lakh.
{"_id":"6a97f611e71e8449dc0ea600","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-a-cotton-ginning-mill-in-hansi-loss-estimated-at-around-rs25-lakh-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में कॉटन जिनिंग मिल में लगी भीषण आग, करीब 25 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में कॉटन जिनिंग मिल में लगी भीषण आग, करीब 25 लाख रुपये का नुकसान
हांसी। हांसी के कुंदनापुर रोड स्थित एक कॉटन फैक्टरी की जिनिंग मिल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग के दौरान एक मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गया था,जिसे काफी मुश्किल के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आपको बता दे कि हादसे के समय फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी में धुआं उठने और आग की लपटें तेज होने के बाद आग ने कुछ ही समय में बड़ा रूप ले लिया। आग को विकराल होता देख मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर दो घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्टरी मालिक प्रदीप यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक फैक्टरी में आग लग गई। कपास की फैक्टरी में दो कपास के गोदाम आग की चपेट में आ गए। जिससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग के दौरान एक मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गया था, जिसे काफी मुश्किल के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। जब टीम पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।