{"_id":"6a987a7f4ea84b07990097c1","slug":"fire-broke-out-in-a-cotton-ginning-mill-worker-trapped-inside-rescued-safely-accident-caused-by-short-circuit-claim-of-25-lakh-rupees-in-damages-hisar-news-c-21-hsr1020-943462-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कॉटन जिनिंग मिल में लगी आग, अंदर फंसे मजदूर को सुरक्षित निकाला, शॉर्ट सर्किट से हादसा, 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कॉटन जिनिंग मिल में लगी आग, अंदर फंसे मजदूर को सुरक्षित निकाला, शॉर्ट सर्किट से हादसा, 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा
Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हांसी। कुंदनापुर रोड स्थित जेडी जिनिंग मिल में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी में मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के दौरान एक मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गया था। फायर ब्रिगेड और अन्य कर्मचारियों ने उसे काफी प्रयास के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
फैक्टरी मालिक प्रदीप यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हादसे के समय मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें और धुआं उठता देख कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सभी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में फैक्टरी के दो कपास गोदाम आ गए। इससे करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग से गोदामों में रखा कपास जल गया।
फायर ब्रिगेड ऑपरेटर सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम करीब 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उस समय तक आग काफी फैल चुकी थी। दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है।