Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Kokila honored in a ceremony for winning a silver medal in the Para Judo competition.
{"_id":"6adf2eeea79a304233082bc1","slug":"video-kokila-honored-in-a-ceremony-for-winning-a-silver-medal-in-the-para-judo-competition-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैरा जूडो स्पर्धा में रजत पदक कोकिला समारोहपूर्वक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा जूडो स्पर्धा में रजत पदक कोकिला समारोहपूर्वक सम्मानित
हिसार। शहरवासी कोकिला कौशिक ने जापान में आयोजित पैरा एशियाई खेल की पैरा जूडो स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। इसलिए सोमवार को उन्हें समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। वह वर्ष 2024 में पेरिस पैरालंपिक में भारत की पहली पैरा जूडो टीम का हिस्सा बनी थीं।
कोकिला ने वर्ष 2022 में चीन में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीता था। अगस्त 2025 में मिस्र के गीजा में आयोजित जूडो ग्रां प्री में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीतने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में 10 बार स्वर्ण पदक जीते हैं।
कोकिला का पैतृक गांव जींद जिले के उचाना उपमंडल का कसूहन है। उनका परिवार शहर के मोहल्ला आदर्शनगर, आजादनगर में रहता है। उनके पिता कृष्ण कुमार कौशिक शिक्षा विभाग में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता हैं। वह भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र में कार्यरत हैं।
कोकिला की मां सुमन शर्मा भी एथलीट रही हैं जबकि भाई कुशल कौशिक कुश्ती के खिलाड़ी हैं। इस दौरान राज्यसभा के पूर्व सदस्य डीपी वत्स, कोकिला के कोच, इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संस्थापक और महासचिव मुनव्वर अंजार, ब्राह्मण सभा के प्रधान पं. रतन लाल शर्मा, महासचिव जेपी शर्मा, डॉ. संदीप कलियाणा, शिव शंकर शर्मा, कुलभूषण शर्मा, छज्जू राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
परिवार का संघर्ष और समर्थन :
पिता कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि बड़ी बहन सफलता ने कोकिला को खेलों की ओर प्रेरित किया। सफलता खुद जूडो खिलाड़ी थीं लेकिन कंधे में चोट के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद कोकिला ने उनकी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान पिता ने बेटी के खेल कॅरिअर के लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च किए। इस दौरान मकान तक बेचने की तैयारी करनी पड़ी थी।
विभागीय अड़चनें और वृत्तचित्र :
खेल विभाग से करीब 10.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलने के बाद परिवार ने मकान बेचने का विचार छोड़ दिया। कृष्ण कुमार कौशिक के अनुसार, दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में सहायक की जरूरत होती है। उन्हें बेटी के साथ विदेशी दौरों पर जाने में विभागीय औपचारिकताओं और अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। एक बार उनके खिलाफ आरोप पत्र तक की कार्रवाई हुई थी। कोकिला की उपलब्धियों और संघर्ष पर विदेशी फिल्म निर्माता एक वृत्तचित्र बना रहे हैं जिसे 36 भाषाओं में डब करने की योजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।