{"_id":"6ade5b831f6b1d160804c429","slug":"fountain-pipe-comes-into-contact-with-power-lines-farmer-dies-from-electric-shock-hisar-news-c-21-1-noi1022-980819-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली की तारों से टकराया फव्वारा पाइप करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली की तारों से टकराया फव्वारा पाइप करंट से किसान की मौत
Mon, 26 Oct 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव गोविंदपुरा में शनिवार शाम खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फव्वारा पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से हादसा हुआ।
जांच अधिकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई धर्मबीर (42) खेत में काम कर रहे थे। सिंचाई के दौरान फव्वारा पाइप ऊपर से गजुर रही विद्युत लाइन से टकरा गई। इससे धर्मबीर करंट लगने से वहीं गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। धर्मबीर चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी, एक बेटा व तीन बेटियां हैं। हादसे के बाद गोविंदपुरा गांव और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद