Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hansi, Bajrang Garg attacks the BJP government, stating that the governments at both the national and state levels were formed through the theft of votes.
{"_id":"6aec51ba60a5dc41a0090698","slug":"video-in-hansi-bajrang-garg-attacks-the-bjp-government-stating-that-the-governments-at-both-the-national-and-state-levels-were-formed-through-the-theft-of-votes-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बजरंग गर्ग का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वोट चोरी से बनी देश व प्रदेश में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बजरंग गर्ग का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वोट चोरी से बनी देश व प्रदेश में सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी।
हांसी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता एवं वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल के हांसी जिला प्रभारी बजरंग गर्ग ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हांसी में कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक लेने के बाद पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार वोट चोरी करके बनी है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में 25 नवंबर तक वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जाएगा।
बजरंग गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले हरियाणा के प्रत्येक जिले में वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन किए गए, जिन्हें उन्होंने ऐतिहासिक बताया। अब तीसरे चरण में गांवों की चौपालों पर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में एसआईआर के नाम पर 33 लाख 36 हजार वोट काटने की तैयारी की जा रही है। उनके अनुसार प्रदेश में लगभग 17 प्रतिशत वोट काटने का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर को मतदान के दिन चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत 61.9 बताया था, जबकि 7 अक्टूबर को रात 8 बजकर 46 मिनट पर इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि छह प्रतिशत वोटों का अंतर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया और 13 लाख 65 हजार 777 वोटों की चोरी करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई गई।
बजरंग गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने में लगी हुई है। आज देश और प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। किसान, कर्मचारी, मजदूर और व्यापारी समेत विभिन्न वर्गों के लोग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।
किसानों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि किसान अपनी धान और बाजरे की फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहा है। बाजरा न्यूनतम समर्थन मूल्य से 900 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बिक रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धान की 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा की थी, लेकिन सरकार 2461 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर भी धान की सरकारी खरीद नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है और आढ़तियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा अपराध और नशे के मामले में आगे बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में आए दिन लूटपाट, हत्या और फिरौती जैसी वारदातें हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी जेलों में बैठकर और विदेशों में अपने गैंग चलाकर खुलेआम फिरौती मांग रहे हैं। उनके अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन लगभग चार हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपना अभियान लगातार जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।