Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Health department alert regarding dengue and malaria in Hansi, CMO said, not a single patient yet
{"_id":"6ab62e97a29f025b06095030","slug":"video-health-department-alert-regarding-dengue-and-malaria-in-hansi-cmo-said-not-a-single-patient-yet-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO बोले अभी एक भी मरीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO बोले अभी एक भी मरीज नहीं
हांसी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रदेश के कई हिस्सों में डेंगू के मामले सामने आने के बीच हांसी स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है और मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हांसी के सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि फिलहाल हांसी में डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभाग अलर्ट मोड पर है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों और आसपास के क्षेत्रों में जाकर पानी जमा होने की स्थिति की जांच कर रही हैं। जिन घरों के बाहर या आसपास पानी खड़ा मिलता है, वहां संबंधित लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी को ज्यादा समय तक जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है।
डेंगू के संभावित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से व्यवस्था भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शाम सुबह पूरे कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले।
सीएमओ राहुल बुद्धिराजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, छतों, कूलर, गमलों और आसपास पानी जमा न होने दें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और फॉगिंग का काम भी जारी है। सीएमओ का साफ कहना है। हांसी में फिलहाल डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं है, लेकिन विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।