Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress MLA from Badli, Kuldeep Vats, arrived in Hansi and lashed out fiercely at the BJP government.
{"_id":"6aa658c767a153a4160b787c","slug":"video-congress-mla-from-badli-kuldeep-vats-arrived-in-hansi-and-lashed-out-fiercely-at-the-bjp-government-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे
हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलना चाहिए और हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव करवाए जाने चाहिए। वहीं प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, सफाई कर्मचारियों की मांगों और गुरुग्राम में मंदिर-गौशाला तोड़े जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
हांसी पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने दिल्ली में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस समर्थित पैनल के चारों उम्मीदवार मैदान में हैं और उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है। वही हरियाणा में छात्र संघ चुनाव नहीं होने के सवाल पर कुलदीप वत्स ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। बीजेपी को हार का डर है। छात्र राजनीति से ही अच्छे नेता निकलते हैं, इसलिए हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव होने चाहिए।
अभय चौटाला द्वारा खापों को लेकर दिए गए बयान पर कुलदीप वत्स ने कहा कि अभय चौटाला को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कब क्या बोल दे किसके बारे में यह पता नहीं है। उन्होंने चौधरी देवीलाल को महान किसान नेता बताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन नेताओं और वरिष्ठ लोगों के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए।
विधायक कुलदीप वत्स ने जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताए जाने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि कांग्रेस झूठ बोल रही है, तो सरकार सामने आकर बताए कि प्रदेश में अपराध, फिरौती और भ्रष्टाचार नहीं हो रहा।उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि आए दिन हत्या और धमकियों की घटनाएं सामने आ रही हैं।
गुरुग्राम में मंदिर और गौशाला तोड़े जाने के मामले पर भी कुलदीप वत्स ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में मंदिर और गौशाला को तोड़ा गया और मलबा हटाया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार खुद को सनातनी बताती है और दूसरी तरफ मंदिरों और गौशालाओं को तोड़े जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुलदीप वत्स ने कहा कि वह इस मामले में होने वाली महापंचायत का समर्थन करेंगे और अन्याय के खिलाफ लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि लोगों से रिश्वत लेने के साथ-साथ उन्हें अपमानित भी किया जा रहा है। अवैध कॉलोनियों और अवैध कब्जों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा। वही सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुलदीप वत्स ने कहा कि सरकार पहले कर्मचारियों की मांगों को मानने से इनकार करती है और बाद में वही मांगें स्वीकार कर लेती है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के समय किए गए वादे पूरे क्यों नहीं किए जाते।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने हरियाणा पुलिस के जवानों को पंजाब के बराबर वेतन देने और अग्निवीरों को पक्का करने जैसे वादे किए गए थे। सरकार को बताना चाहिए कि ये वादे किसने किए थे और अब उन्हें पूरा क्यों नहीं किया जा रहा।
कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति की आवाज उठाएगी जिसके साथ अन्याय होगा। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन ब्लॉक स्तर तक तैयार है और आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस मैदान में रहेगी।
कुल मिलाकर हांसी पहुंचे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपराध, भ्रष्टाचार, कर्मचारी आंदोलन, मंदिर विवाद और छात्र संघ चुनाव समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा और साफ संदेश दिया कि आने वाले समय में कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।